कश्मीर : बारामुला में IED ब्लास्ट : 4 पुलिसकर्मी शहीद

Summary :

NULL

श्रीनगर :  उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आज हड़ताल के दौरान एक जोरदार विस्फोट में जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवानों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवदियों ने एक शक्तिशाली विस्फोटक को एक दुकान के नीचे लगा रखा था और फिर इसमें विस्फोट करा दिया। इस हादसे में राज्य पुलिस के चार जवान मारे गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज पूरे शहर में सुनी गई। इस विस्फोट में कईं दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया उस समय यहां आम हड़ताल में अनेक लोग हिस्सा लेने आए थे। दरअसल सोपोर में आज ही के दिन 1993 में सुरक्षा बलों की कथित फायरिंग में 57 लोगों की मौत हो गई थी और ये लोग उसी घटना को लेकर यहां हड़ताल कर रहे हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team