नयी दिल्ली : उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में 16 दिसम्बर को एक पार्क में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके दोस्त पर हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान शिव प्रसाद उर्फ बबुआ (33), अरुण यादव (36) और कमलेश उर्फ बाबा (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद ऑटो चालक है और अरुण यादव कीटनाशक दवाओं का वितरक है।
उन्होंने बताया कि घरेलू सहायिका का काम करने वाले लड़की अपने एक दोस्त के साथ हैदरपुर झुग्गी बस्ती के समीप एक पार्क में बैठी थी जब तीनों आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ झगड़ना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया जब उसने अपने दोस्त की पिटाई करने से रोका तो आरोपियों ने उससे बलात्कार किया। उन्होंने लड़की को धमकी दी कि अगर उसके घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
यह घटना निर्भया कांड की पांचवीं बरसी पर हुई जिसमें दक्षिण दिल्ली में फिजियोथेरेपी की छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके रात के अंधेरे में सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर देश और विदेश में लोगों के बीच खूब आक्रोश पैदा हुआ था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



