जम्मू-कश्मीर के बारामुला और सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताईबा के आतंकी दानिश चन्ना को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली की इलाके में एक लश्कर का आतंकवादी मौजूद है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादी को पकड़ने में सफलता पाई है।
इस दौरान गिरफ्तार आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आतंकी से सुरक्षाबलों की पूछताछ जारी है.फिलहाल, उसके तीन अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर सुरक्षाबलों द्वारा दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियो ने बताया कि सोपोर का रहने वाला दानिश चन्ना कुछ महीने पहले ही लश्कर-ए-ताईबा का हिस्सा बना था। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने बताया कि दानिश चन्ना चार आतंकियों के एक गुट की अगुआई कर रहा था।
इस गुट को बारामुला, सोपोर और पटटन के इलाके में पुलिसकर्मियों, एसपीओ और पंच-सरपंचों को निशाना बनाने का जिम्मा सरहद पार बैठे आतंकी सरगनाओं ने सौंपा था। विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में हो रही इन आतंकी घटनाओं का मकसद लोगों के बीच खौफ पैदा करना है। हालांकि इन हरकतों का खामियाजा सबसे ज्यादा घाटी के कारोबारी लोगों को ही होता है। उन्हें दूसरे राज्यों से रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों की अनुपस्थिति का संकट झेलना पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



