बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने 1 नवम्बर को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बर्थडे पार्टी की काई तस्वीरें भी शेयर की जो खूब वायरल हो रही है। अभिनेता वरुण धवन ने भी अपनी दोस्त इलियाना को बर्थडे विश किया।

वरुण धवन ने इलियाना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘हैप्पी बर्थडे इलियाना। आपको दुनिया भर की सारी खुशियां मिलें।’ इलियाना ने भी वरुण धवन की विश का बेहद खास अंदाज में रिप्लाई किया जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें कि फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में वरुण धवन और इलियाना एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर जोड़ी जमा चुके है। जन्मदिन की बधाई पर इलियाना ने वरुण को रिप्लाई में धन्यवाद किया और साथ ही ‘फट्टू’ कहकर सम्बोधित किया।

बता दें इलियाना और वरुण काफी अच्छे दोस्त है और अक्सर एक दुसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते है। दोनों का हंसी मजाक सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। हाल ही में इलियाना अपने ऑस्ट्रेलियाई बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से ब्रेकअप के बाद से सुर्ख़ियों में है।

बता दें इलियाना कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थी और बीते कुछ समय में दोनों के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए। इलियाना ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की पर इंस्टाग्राम पर उन्होंने एंड्रयू की एक तस्वीर पर ‘Hubby’ लिखा था।

काफी समय से इलियाना फिल्मों से दूर है पर जल्द इलियाना फिल्म ‘पागलपंती’ में दिखाई देने वाली हैं। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में इलियाना के साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगे।



Download Android App
Download iOS App



