90 के दशक में एक दो नहीं बल्कि कई सारे ऐसे फैमिली ड्रामा सीरियल थे जिन्होंने घर-घर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इनमें कसौटी जिंदगी की,कहानी घर घर की,क्योंकि सास भी कभी बहू थी,कसम से,कभी सौतन कभी सहेली जैसे टीवी शो शामिल हैं। इन टीवी सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली अभिनेत्रियां जिन्होंने बेहिसाब लोकप्रियता हासिल की थी। इतना ही नहीं इन्होंने संस्कारी बहू बनकर दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई। वैसे देखा जाए तो यह एवरग्रीन शोज और इनकी ली एक्ट्रेसेस आज भी लगभग सभी की पसंदीदा स्टार बनी हुई हैं। इतने सालों में टीवी की इन बहुओं का लुक्स काफी ज्याद बदल चुका है। तो आइए देखते हैं टीवी की इन हिट बहुओं के पहले और अब का लुक…

1.स्मृति ईरानी
एकता कपूर के हिट शो में काम करने वाली स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। इन्होंने सीरियल में आदर्शवादी बहू तुलसी का किरदार निभाया जब से ही यह लोगों के दिलों में ऐसे उतरीं कि आज भी उनकी पुरानी छवि लोगों के जहन में जिंदा है। लेकिन उन्होंने अब एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। फिलहाल स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री हैं।

2.श्वेता तिवारी
टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल अदा करने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने निभाया था। इसी शो ने श्वेता तिवारी के कैरियर को उड़ान दी। अब श्वेता तिवारी पहले से ज्यादा फैशनेबल हो गई हैं।

3.अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी आज भी टीवी वल्र्ड में सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन अनीता पहले भी टीवी सीरियल कभी सौतन कभी सहेली में तनु का रोल निभा चुकी हैं। पिछले दिनो अनीता नागिन 3 में विशाखा के रोल में दिखाई दी थीं।

4.आमना शरीफ
टीवी सीरियल कहीं तो होगा में कशिश का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आमना शरीफ ने बहुत सारे फैशन टें्रड्स सेट किए थे। आमना तब भी अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती थी और आज भी उनकी जबरदस्त लुक के सोशल मीडिया पर जलवे हैं।

5.साक्षी तंवर
मशहूर टीवी सीरियल कहानी घर घर की में पार्वती का रोल प्ले करके साक्षी तंवर ने अपने फैंस के दिलों में एक खास पहचान बनाई। साक्षी की इतने सालों में लुक्स काफी ज्यादा बदल चुकी है। बहू की छाप छोड़कर साक्षी ने फिल्मों में भी काम किया है।

6.नौशीन अली
सीरियल कुसुम से अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री नौशीन अली सरदार की वक्त के साथ ओर भी ज्यादा खूबसूरती बढ़ गई है। कुसुम की ये सिम्पल सी बहू अब और भी ज्यादा ग्लैमरस हो गई है।

7.उर्वशी ढोलकिया
सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का रोल करने मशहूर हुई उर्वशी ढोलकिया को भला कौन नहीं जनता होगा। कोमोलिका के तीखे तेवरों के अलावा उर्वशी का ड्रेसअप भी हमेशा से चर्चा में रहा था। बीते सालों में उर्वशी पहले से ज्यादा स्टनिंग हो गई हैं।

8.प्राची देसाई
सीरियल कसम से की चुलबुली बानी यानी प्राची देसाई के लुक में बहुत ज्यादा वाला बदलाव आया है। ऐसा कहा जाता है कि प्राची ने लिप्स सर्जरी करवाई है। खास बात यह सर्जरी उनके लिए सही साबित हुई। प्राची अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है।



Download Android App
Download iOS App



