कश्मीर घाटी : पुलवामा के कुछ इलाकों में तीसरे दिन भी जनजीवन प्रभावित

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ इलाकों में आज तीसरे दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा जहां शुक्रवार को तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान मारे गये दो स्थानीय आतंकवादियों के शव शुक्रवार को मिले थे जबकि तीसरे आतंकवादी का शव मुठभेड़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए दो मकानों के मलबे से कल बरामद किया गया। तीसरा आतंकवादी संभवत: विदेशी था।

सूत्रों के अनुसार त्राल और अवंतीपोरा शहर तथा आस-पास के इलाकों में दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। इस्लामिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आईयूएसटी) ने शुक्रवार और कल निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। बल्हामा में भी जनजीवन प्रभावित रहा। यहां कल कल तीसरे आतंकवादी का शव मिलने के बाद सुरक्षा बलों के साथ लोगों की झड़प हुई थी।

हालांकि पम्पोर में जनजीवन अप्रभावित रहा जहां सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे। प्रशासन ने राजमार्ग समेत त्राल, अवंतीपोरा और पम्पोर में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team