सागर : मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि स्मार्ट फोन का उपयोग युवा पीढ़ी स्मार्ट सोच विकसित करने के लिए करें। श्री भार्गव आज यहां शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में वार्षिक उत्सव, वार्षिक पुरस्कार एवं स्मार्ट फोन वितरण का आयोजन कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यह आयोजन महाविद्यालय की वातानुकूलित शानदान ऑडीटोरियम हॉल में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह हॉल प्रोजेक्टरयुक्त होगा जिसमें छात्र-छात्राओं को फिल्म भी दिखाई जायेगी।
लगातार बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा को देखते हुए युवाओं को भी स्वयं को इसके अनुरूप विकसित करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेटियों ने रहली का नाम रोशन किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें ।


Download Android App
Download iOS App



