जम्मू-कश्मीर में 650 से अधिक आरएसएस में हुए शामिल

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष अब तक 650 से अधिक युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए हैं। संघ नेता ब्रिगेडियर (सेवा निवृत) सुचेती सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस वर्ष पूरे देश में 24,139 स्वयंसेवकों को विभिन्न संघ शिक्षा वर्गों (शिविरों) तथा 95318 स्वयंसेवकों को विभिन्न प्राथमिक शिक्षा वर्गों के माध्य से प्रशिक्षित किया गया था जिसमें कश्मीर के 723 स्वयं सेवक शामिल हैं।’

उन्होंने कहा कि अधिकतर युवा संघ के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और संघ की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू। आरएसएस.ओआरजी के माध्यम से इसमें शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस वर्ष जम्मू-कश्मीर के 666 युवाओं ने आरएसएस में शामिल होने के लिए आवेदन किया और संघ के राष्ट्र निर्माण मिशन को आगे बढ़ाया।’

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team