कश्मीर घाटी : अनंतनाग जिले में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज हड़ताल के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सुरक्षा बलों ने यहां सुबह मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

अनंतनाग, डायलगाम, दुरू, वेरीनाग तथा लारकिपोरा में दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं और सड़कों से वाहन नदारद हैं। सरकारी दफ्तरों तथा बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। किसी संगठन ने हालांकि बंद का आह्वान नहीं किया है।

शैक्षणिक संस्थाएं भी बंद है और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर से बनिहाल के बीच चलने वाली ट्रेनों को आज सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया।

कुछ जगहों पर प्रदर्शन और पथराव कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़ तथा लाठीचार्ज किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गए हैं। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के बाकी हिस्सों में स्थिति सामान्य है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team