कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि देश के अन्दर आरएसएस एक एक्स्ट्रा कांस्टीट्यूशनल अथॉरिटी बन चुका है, यह चिंताजनक है।
गहलोत ने आज कोटा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय यही लोग संजय गांधी पर इसी प्रकार के आरोप लगाते थे। जबकि आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ खुद एक्स्ट्रा कॉन्स्टीट्यूशनल अथॉरिटी के रूप में काम कर रहा है। इस बात को पूरा देश जानता है ।
गहलोत ने कहा कि आरएसएस को हिन्दुत्व एवं सांस्कृतिक संगठन के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के बजाय राजनीति में खुलकर आना चाहिए और भाजपा को आरएसएस में मर्ज होकर राजनीति करनी चाहिए। परदे के पीछे से राजनीति देश हित में नहीं है।
गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की विकास यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह गुमराह करने की यात्रा है। राजस्थान की जनता भाजपा के कुशासन को उखाड फेंकने का मानस बना चुकी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



