कश्मीरी लड़के ने जानलेवा स्टंट का video बनाकर उमर अब्दुल्ला को किया TAG

Summary :

NULL

सोशल मीडिया में पॉपुलर होने के लिए युवा आये दिन कुछ न कुछ नया अपलोड करते रहते है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो बहुत ही अलग होते है तो कुछ उतने ही भयानक व खतरनाक। ऐसे में हादसे होने के सबसे ज्यादा मौके होते हैं। खतरा उठाकर स्टंट को पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं।

कश्मीर से ऐसे ही एक स्टंट का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक पटरी पर लेटा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं सामने से तेजी से आती ट्रेन को देखकर भी वह पटरी से नहीं हटा। ट्रेन के सामने खतरनाक स्टंट करते इस युवक के ऊपर से पूरी ट्रेन तेजी से गुजर जाती है पर वह वहीं लेटा रहता है। ट्रेन के गुजरने के बाद वह आराम से उठ कर लड़का ऐसे जश्न मनाता है जैसे कोई जंग जीत ली हो।

लेकिन जरा सी चूक बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। वहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा एक शख्स उसकी इस हरकत को बढ़ावा देता है। उसको प्रोत्साहन देते हुए वीडियो शूट करता है। जिसने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है उसने जम्मू-कश्मीर पुलिस और पूर्व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला को टैग किया है। हालांकि उस युवक के इस कारनामे से लोग खुश नहीं नजर आ रहे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस विडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि यह बेवकूफी भरा कारनामा है। मुझे इस युवक की बेवकूफी पर भरोसा ही नहीं हो रहा। इससे पहले भी ऐसे स्टंट के दौरान लोगों की जानें गई हैं। कई लोगों ने इस विडियो को शेयर न करने की भी अपील की और कई लोगों ने उस युवक की गिरफ्तारी की भी मांग की।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team