द्वारका सेक्टर-12 इलाके में स्थित एक मशूहर पिज्जा कंपनी के आउटलेट पर पिछले साल 11 दिसंबर को हुई लूट मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया पकड़ा गया यह युवक मिस्टर उत्तराखंड रह चुका है और पेशेवर डांसर है। जो डांस इंडिया डांस, नच बलिए और झलक दिख ला जा जैसे नामी डांस के कार्यक्रमों में भाग ले चुका है लेकिन हाल ही में अपनी पैसे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने एक पित्जा शॉप में लूट कर डाली और पकड़ा गया।
बीते साल 21 दिसम्बर को द्वारका सेक्टर 12 की डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के मैनेजर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि 4 लड़के बड़े बड़े चाकू लेकर उसकी शॉप में घुसे और चाकू की नोंक पर साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस केस दर्ज किया और जांच शुरू की तो सबसे पहले सीसीटीवी के आधार पर राम नाम का एक शख्स पकड़ा गया।
राम ने पूछताछ में बताया कि लूट में उसके 3 और लड़के शामिल थे, जिसमें एक पेशेवर डांसर है और उसका पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस के मुताबिक उसने जाल बिछाया और 22 जनवरी को द्वारका मोड़ इलाके से अदनान उर्फ आदि और उसके एक साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब अदनान से पूछताछ की तो वो हैरान रह गयी।
अदनान ने बताया कि उसे बचपन से डांस करने का बहुत शौक था इसलिए डांस की कोचिंग जॉइन कर ली थी। उसके बाद वो धीरे धीरे डांस की दुनिया में नाम कमाता गया। अदनान ने डांस इंडिया डांस,नच बलिए और झलक दिख ला जा जैसे बड़े टीवी डांस शो में भी भाग लिया लेकिन वहां वो विजेता नहीं बन सका। इसके बाद 2014 में उत्तराखंड में हुए डांस कॉम्पटीशन में उसे मिस्टर उत्तराखंड के खिताब से नवाजा गया। उसने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जिसमें वो अपने डांस के वीडियो डालने लगा। इसके बाद वो दिल्ली के बड़े बड़े क्लबों और बार में पेशेवर डांसर के तौर पर डांस करने लगा।
पुलिस के मुताबिक, उसकी 20 से ज्यादा गर्लफ्रैंड है और इन पर पैसे उड़ाने के चक्कर में वो ज्यादा पैसे कमाने के नुस्खे खोजने लगा। उसे मुम्बई में एक हिंदी फिल्म में काम करने का आफर भी मिला लेकिन पैसे की कमी से वो फ़िल्म नहीं कर सका। इसी बीच उसकी मुलाकात अपने पड़ोस में रहने वाले राम नाम के एक शख्स से हुई राम लूटेरों के एक गैंग का मुखिया है। राम ने उसे पिज़्ज़ा शॉप में लूट करने का प्लान बताया और जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में अदनान ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



