जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी, हिंसा की खबरें बेचैनी बडा देती है। घाटी में का माहौल तनावपूर्ण बना रहता है। लेकिन इस तनावपूर्ण स्थिति में एक ऐसी तस्वीर आई, जिससे सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने नौहट्टा इलाके की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान कश्मीरी बच्चे के साथ क्रिकेट खेलता दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान खड़ा होकर विकेटकीपिंग कर रहा है। ये तस्वीर बेहद खास है जो घाटी के अमन-शांति वाले चेहरे को दुनिया के सामने पेश करती है।
तस्वीर को गौर से देखने पर दिखता है कि विकेट स्टंप की जगह जवानों की वही ढाल है जिससे कभी पत्थरबाजी से खुद को बचाना पड़ता था। जो जवान तस्वीर में दिख रहा है, उसका नाम वसीम है। और वह श्रीनगर की जामिया मस्जिद के पास क्रिकेट खेल रहे हैं। यह तस्वीर उस वक्त की है जब श्रीनगर के कई इलाकों में ‘गाव कादल नरसंहार’ के 28 साल पूरे होने पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए।
गाव कादल नरसंहार 21 जनवरी 1990 को हुआ था, जिसमें कथित तौर पर करीब 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इधर, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी सरकार कश्मीर घाटी में दूसरी बार पथराव करने वाले लोगों को भी क्षमादान देने पर विचार कर रही है।
सीएम ने राज्य के ऊपरी सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पथराव में दूसरी बार शामिल दोषियों के मामलों पर पुनर्विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले सुरक्षा बलों पर पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ मामला वापस लेने के आदेश दिए थे। जब तक ये मामले वापस नहीं लिए जाते तब तक दोषी व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं पा सकता।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



