कठुआ गैंगरेप मामले पर बोले फरहान – आप चुप हैं तो इंसान नहीं हो सकते

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम आसिफा से गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर कश्मीर में आए दिन प्रदर्शन जारी है। आठ साल की आसिफा के साथ हुए हादसे ने देशभर को झकझोर के रख दिया है। वही बॉलीवुड ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं जताई हैं। कई सेलेब्स ने इस मसले पर नाराजगी जाहिर की है। इस दर्दनाक मामले में अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 8 वर्षीय बच्ची के लिए न्याय की मांग की है।

फरहान ने ट्विटर पर लिखा, ”कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में, बंधी बनाकर, कई दिनों तक बलात्कार और फिर हत्या कर दी गई हो। यदि आप उसे आतंक नहीं मानते हैं, तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप उसके लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं। ” फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर, रितेश देशमुख, जावेद अख्तर, वीर दास, तमन्ना भाटिया ने ट्विटर के जरिए मामले की कड़ी निंदा की है।

बता दें कि यह पूरा मामला 12 जनवरी को सामने आया था जब लड़की के पिता मोहम्मद यूसुफ ने हीरानगर थाने में केस दर्ज कराया था। इसके मुताबिक, 10 जनवरी को करीब 12:30 बजे आसिफा जंगल में घोड़े के लिए चारा लेने गई थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी. उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जांच में पता चला कि उसे बंधक बनाकर एक मंदिर में रखा गया और कई दिनों तक रेप किया गया। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team