शाहरुख खान ने KKR की हार के बाद खिलाड़ियों के संग लगाए ‘छम्मक छल्लो’ पर ठुमके

Summary :

NULL

मंगलवार को कोलकाता और चेन्नई के बीच में मैच खेला गया जिसमें आंद्रे रसेल ने 36 गेंदों में 11 छक्के और एक चौके की मदद से 88 रनों की पारी खेली थी जो कोलकाता को हार से नहीं बचा पाई थी।

चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरसम स्टेडियम में मंगलवार यानी 10 अप्रैल को आईपीएल सीजन 11 का चौथा मैच खेला गया जिसमें कोलकाता को चेन्नई ने पांच विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही दो साल बाद विजयी वापसी की है।

कोलकाता ने चेन्नई को 203 रनों का बड़ा स्कोर दिया था जिसमें मेजबान टीम ने आखिरी ओवर में एक गेंद बाकी रहते हुए पांच विकेट खोकर यह स्कोर हासिल कर लिया।

भले ही शाहरुख खान की टीम ने यह मैच हार लिया हो, लेकिन किंग खान खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करने के बाद अब शाहरुख का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख खान कोलकाता के खिलाड़ियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आंद्रे रसेल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

Fun time with the boss himself! #SRK

A post shared by Andre Russell (@ar12russell) on

इस वीडियो में शाहरुख खान, आंद्रे रसेल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी को अपनी फिल्म रॉवन के गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर डांस करना सिखा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- बॉस के साथ फन टाइम।

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने एक समय अपने पांच विकेट 10 ओवरों में 89 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन रसेल ने जैसे ही क्रीज पर कदम रखा, रनों का सैलाब उमड़ पड़ा।

कोलकाता ने आखिरी के 10 ओवरों में 113 रन बटोरे और इसी कारण टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाने में सफल रही। यह रसेल का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर भी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team