Jammu and Kashmir News : लद्दाख में सड़क एवं भवन विभाग के तहत रालाकुंग की ओर बन रही सड़क पर कल गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जिंगचन के पास निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसकी चपेट में आकर कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लद्दाख पुलिस, तुंगरी रेस्क्यू टीम और भारतीय सेना के जवानों ने मोर्च संभालकर तेजी से बचांव अभियान शुरू किया।
किश्तवाड़ के रहने वाले थे दोनों मृतक
रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक 24 वर्षीय अब्दुल हमीद और 26 वर्षीय पवन कुमार की जान जा चुकी थी। ये दोनों मृतक जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के निवासी थे।
अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज
हादसे में घायल हुए तीन अन्य मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में शामिल मुनीब बशीर की हालत अब स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



