आतंकी संगठन लश्करे तैयबा के आतंकवादियों के एक सहयोगी को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कश्मीर जिले के वारपोरा सोपोर क्षेत्र का निवासी मुजमिल अहमद वार सोपोर क्षेत्र में सक्रिय लश्करे तैयबा के आतंकवादियों की सहायता करने में लिप्त था।
उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार वार लश्करे तैयबा के क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को साजो सामान और आश्रय मुहैया कराता था।
प्रवक्ता ने बताया कि उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि उसके खिलाफ कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



