जम्मू : भाजपा ने मंगलवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की देश के खिलाफ नारेबाजी करने वालों से ‘‘सहानुभूति जताने’’ के लिए आलोचना की। महबूबा ने 2016 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) देशद्रोह मामले में आरोपपत्र दायर करने के समय को लेकर सवाल खड़े किए थे। आरोपपत्र में सात कश्मीरी छात्रों के नाम शामिल हैं।
महबूबा ने सोमवार को ट्वीट कर आरोप लगाए थे कि आम चुनावों से पहले ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए कश्मीरियों का इस्तेमाल’’ किया जा रहा है। भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने यहां कहा कि जेएनयू मामले में पुलिस अपना काम कर रही है और पीडीपी नेता की सोच पर उन्हें ‘‘तरस’’ आती है।


Download Android App
Download iOS App



