अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ।
इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है।
2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।
विदेशी नेताओं और अधिकारियों के भारत यात्रा के दौरान जम्मू में क्रूर आतंकी हमले हुए है।
20 मार्च, 2000 की रात को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के चिट्टी सिंहपोरा गांव में 36 सिख ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।
यह आतंकी हमला अमेरिकी राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन की 21-25 मार्च की यात्रा से ठीक पहले हुआ था।
14 मई, 2002 को कालूचक के पास आतंकवादी हमला हुआ था। तीन आतंकवादियों ने मनाली से जम्मू जा रही बस पर हमला करके 7 लोग मारे गए थे।
बस में हमले के बाद आतंकी सेना के पारिवारिक क्वार्टर में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 23 लोग मारे गए।
2019 वर्ष में पुलवामा में आतंकवादियों ने CRPF के वाहन पर हमला कर दिया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।



Download Android App
Download iOS App












