माता वैष्णो देवी यात्रा शनिवार तड़के हुई भगदड़ के बावजूद सुचारू रूप से चल रही है और शनिवार को करीब 27,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत
भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।
पांच मिनट के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया
सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि भगदड़ के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल ने तुरंत राहत अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘पांच मिनट के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया।’’
करीब 27,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और आज करीब 27,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।’’
इस बीच, घटना की जांच के लिए गठित जांच समिति के सदस्य शनिवार शाम को भवन में घटनास्थल पर गए और घटना की जानकारी ली।
मामूली झड़प के कारण गेट नंबर तीन के पास हुई भगदड़
प्रवक्ता ने बताया कि बहरहाल, प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कुछ तीर्थयात्रियों के बीच मामूली झड़प के कारण गेट नंबर तीन के पास भगदड़ हुई।


Download Android App
Download iOS App



