श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में तीन साल बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाने वाली सीएम महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। महबूबा मुफ्ती सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में थीं जब मुख्य सचिव बीबी व्यास के पास राज्यपान का फोन कॉल आया और उन्होंने व्यास से तुरंत मुख्यमंत्री के साथ बात कराने को कहा।
इसके कुछ ही मिनटों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर करीब दो बजे बीजेपी के महासचिव राम माधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसले की घोषणा कर दी। इससे राज्य में एक बार फिर राज्यपाल शासन की ओर बढ़ गया है। राज्यपाल ने महबूबा को बीजेपी के फैसले की जानकारी दी जो उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना द्वारा भेजे गए एक पत्र से मिली।
पत्र के साथ बीजेपी के मंत्रियों के इस्तीफे के पत्र थे। महबूबा ने चुपचाप राज्यपाल की बात सुनी और कुछ पल रुकने के बाद कहा कि बीजेपी के साथ बातचीत करने की जरूरत नहीं है और वह अपना इस्तीफा सौंप देंगी। इसके बाद महबूबा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



