महबूबा मुफ्ती का ट्वीट, गैरकानूनी तरीके से मुझे फिर किया गया नजरबंद

Summary :

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से नजरबंद किया गया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि कम से कम समय के भीतर तीसरी बार उन्हें नजरबंद किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
मुफ्ती ने ट्वीट किया, “अवैध रूप से एक पखवाड़े से कम समय के भीतर तीसरी बार नजरबंद किया गया।” उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “अगर मेरी गतिविधियों पर ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण अंकुश लगाया जाता है, तो भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों को कश्मीर में स्वतंत्र रूप से प्रचार करने की अनुमति क्यों दी जाती है, जबकि मुझे डीडीसी चुनावों के परिणाम तक प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है?” 


मंगलवार को मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उन्हें श्रीनगर में गुपकार रोड पर उनके आवास पर नजरबंदी में रखा गया है, वह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से निकाले गए परिवारों से मिलने के लिए जाने वाली थीं लेकिन नहीं जा सकी थीं। 

Desk Team