महबूबा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन बताया

Summary :

वापस लेने के बाद पीडीपी की छवि को तगड़ा झटका लगा है। महबूबा की कोशिश आम लोगों से संवाद कर पार्टी को फिर से मजबूत बनाने की है।

 जम्मू एवं कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन बताया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टीआरसी ग्राउंड पर पीडीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा, ‘आप अपने हाथों में बंदूक और पत्थर नहीं लेते हैं, इसके बावजूद आपने बीते 70 सालों में लोगों को जैसी राहत पहुंचाई है, वैसा कोई और नहीं कर सका। आप सच्चे मुजाहिदीन हैं।’

पूर्व मुख्यमंत्री घाटी के दक्षिणी व उत्तरी इलाकों के दौरे कर रही हैं जहां पीडीपी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद पीडीपी की छवि को तगड़ा झटका लगा है। महबूबा की कोशिश आम लोगों से संवाद कर पार्टी को फिर से मजबूत बनाने की है। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे ही लोगों ने मुझे धोखा नहीं दिया होता तो मैं भाजपा से हाथ नहीं मिलाती। इस सच्चाई को लोग पहले से जानते हैं।’

Desk Team