मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताने के लिए सोमवार को होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

Summary :

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मंत्रिमंडल की विशेष बैठक

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मंत्रिमंडल की विशेष बैठक सुबह 10 बजे होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा और जन प्रतिनिधि के रूप में उनके योगदान की प्रशंसा में एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

LIVE : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

जब भी किसी राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता या मंत्री का निधन होता है तो केंद्रीय मंत्रिमंडल निधन पर शोक जताने के लिए बैठक करता है।

Desk Team