जम्मू : जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया और राज्य में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वह इस समय तीन दिवसीय चेनाब घाटी के दौरे पर हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुफ्ती किश्तवाड़ शहर में हजरफ शाह फरीद उद दीन दरगाह गयी और लोगों के शांति, समृद्धि और कल्याण के लिये प्रार्थना की प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हजरत शाह अनवर उद दीन और हजरत शाह अख्यार उद दीन के मकबरे पर भी गयी। प्रवक्ता ने बताया कि बाद में वह अपने यात्रा के सिलसिले में डोडा जिले जाने से पहले हजरत शाह इसरार उद दिन के मकबरे पर गयी और शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



