श्रीनगर शहर में गुरुवार को 55 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंचा। मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में सुधार की बात कही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में 12 दिसंबर, 2020 को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया था। यह 55 दिनों तक हिमांक बिंदु से नीचे रहा और आज तापमान बढ़कर 0.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।”
अधिकारी ने आगे कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आने वाले दिनों में मौसम में और सुधार होने की उम्मीद है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने की संभावना है और कल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।” श्रीनगर में नम्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 3.3 और गुलमर्ग में शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 और द्रास में शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.9, कटरा में 8.8, बटोत में 1.0, बनिहाल में शून्य और भदरवाह में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


Download Android App
Download iOS App



