J&K : बनिहाल में खाई में गिरी मेटाडोर, 15 की मौत, 12 जख्मी

Summary :

NULL

जम्‍मू-कश्‍मीर में रामबन जिले के बनिहाल में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी मेटाडोर खाई में गिर पड़ी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग जख्मी हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस केला मोड की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इलाके के लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Desk Team