जम्मू शहर के बाहरी छोर पर स्थित झज्जर के समीप जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के जांच दल पर हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग पर झज्जर के समीप वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक ट्रक में सवार संदिग्ध आतंकवादियों ने जांच दल पर गोलीबारी की।
इसके बाद वे वहां से फरार हो गये। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ा है। उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक और परिचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ट्रक से एक एके 56 राइफल और गोलियां भी बरामद की गई है। हमले में सीआरपीएफ के एक जवान के गंभीर रूप से घायल होने की रिपोर्ट है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App




