श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, मुठभेड़ शुरू

Summary :

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग इलाके में एक बार फिर से सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग इलाके में एक बार फिर से सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। 
जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, “श्रीनगर के रामबाग इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सीआरपीएफ अपना काम कर रहे हैं।” 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वस्थ होने के बाद फिर से राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार

Desk Team