अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित होने और फिर स्वस्थ होने के बाद फिर से राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार हैं। ट्रंप के डॉक्टर ने कहा है कि राष्ट्रपति से अब कोरोना वायरस के फैलने का खतरा नहीं है।
ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि अब वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं और इस वायरस से ‘प्रतिरक्षित’ हैं। इससे एक दिन पहले ट्रंप के डॉक्टर सीन कोनली ने कहा कि राष्ट्रपति की शनिवार को जांच हुई है जिससे पता चला कि अब उनसे अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है।
व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या डॉ कोनली के बयान का मतलब यह है कि ट्रंप की कोरोना वायरस की रिपोर्ट वास्तव में निगेटिव आई है। व्हाइट हाउस ने अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि राष्ट्रपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले अंतिम बार कब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


Download Android App
Download iOS App



