जम्मू & कश्मीर की जेल में कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद

Summary :

NULL

ये मामला जम्मू & कश्मीर के बारामूला जेल का है जहां उत्तर कश्मीर में बारामूला जेल के कैदियों के पास से 20 मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और जेल अधिकारियों ने बारामूला जेल में तलाशी के दौरान 20 मोबाइल फोन और कुछ आपथिजनक सामग्री जब्त की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

अधिकारी ने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया। बारामूला जेल से अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन बरामद किए जाने का यह इस साल दूसरा मामला है। इस साल अप्रैल में इसी जेल से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

Desk Team