नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे ‘अभिनेता’ हैं और ‘अभिनय’ के मामले में उन्होंने कई स्थापित अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति को ‘भुनाना’ चाहती है।
उन्होंने मंगलवार को कहा, ”मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे छुपकर बचने का रास्ता देख लिया है। छत्तीसगढ़ में जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए तो मोदी वहां नहीं गए। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी उन्हें (मोदी को) प्रभावित नहीं करती। वह बेफिक्र रहते हैं।”
अनुच्छेद 370, 35ए से छेड़छाड़ पर केंद्र को फारूक की चुनौती
अब्दुल्ला ने गंदेरबल में एक रैली में आरोप लगाया कि (पुलवामा हमले के) सीआरपीएफ के शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गए तो मोदी शूटिंग में मसरूफ थे। उन्होंने कहा, ”मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है। अभिनय कला में मोदी ने दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।”


Download Android App
Download iOS App




