भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस घोषणापत्र को ‘‘ झूठ का पुलिंदा’ बताते हुए कहा कि यह देश के लोगों और वीर सैनिकों का अपमान है। एक बयान में शाह ने धारा 124 ए (देशद्रोह) को हटाने और सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम की समीक्षा करने के वादे पर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आतंकवादियों और अलगाववादियों के चेहरे पर मुकुराहट ला रहा है जबकि सशस्त्र बलों का मनोबल गिर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि देशद्रोह कानून को रद्द करने से कांग्रेस शासन में ‘भारत माता की जय’ के नारे के बजाय राष्ट्र विरोधी गैंग ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाएगा। शाह ने कहा कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम हटाने का मतलब आतंकवादियों पर कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों के हथियार छीनना है।


Download Android App
Download iOS App



