इस साल एक जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से कम से कम 81,630 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं, जबकि रविवार को 4,773 यात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालु दो सुरक्षा काफिले में रवाना हुए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इनमें से 2,022 बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं जबकि 2,751 पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं।” एक जुलाई से शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ संपन्न होगी।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने अपने पूर्वानुमान में पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों मार्गों में बादल छाने की बात कही है, साथ ही रविवार अपराह्न में बारिश/आंधी की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग ने सटीक मौसम पूवार्नुमान के लिए बालटाल और पहलगाम मार्गों पर विशेष मौसम पूवार्नुमान उपकरण लगाए हैं। पवित्र गुफा मंदिर कश्मीर के हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित है। यात्रा करते समय अब तक दो तीर्थयात्रियों की प्राकृतिक कारणों से मौत हो चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



