अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत किम डोराक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन को “अयोग्य” और “बेकार” बताया है। लीक हुए राजनयिक ज्ञापनों में यह दावा किया गया, जिसे रविवार को समाचार पत्र ‘मेल’ ने प्रकाशित किया। खबर के अनुसार राजदूत किम डोराक ने कहा कि ट्रम्प का राष्ट्रपति कार्यकाल “नष्ट हो सकता है” और उसका “अपमानजनक अंत” हो सकता है।
डोराक ने कथित तौर पर कहा, “हमें नहीं लगता कि उनका प्रशासन अधिक सामान्य, कम दुष्क्रिय, कम अप्रत्याशित, गुटबाजी से कम ग्रस्त, कूटनीतिक रूप से कम अनाड़ी या कम अयोग्य हो पाएगा।” बता दें कि किम डोराक ब्रिटेन के सबसे अनुभवी राजदूतों में से एक हैं, जिन्हें ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने से कुछ समय पहले ही जनवरी 2016 में वॉशिंगटन में तैनात किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



