आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को कुलगाम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोफी पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद भाई के लिए काम करता था, जिसे सुरक्षाबलों ने पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कुलगाम पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के वांछित शीर्ष सक्रिय सदस्य, बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया जिसे आज कतर से वापस भेजा गया था। वह पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद भाई के लिए काम करता था जो पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।’’


Download Android App
Download iOS App



