नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता शेख मुस्तफा कमाल ने रविवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की। कमाल ने अनंतनाग जिले में प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘मुठभेड़ की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इस मामले में उंगलियां उठ रही हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर खत्म किया
उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय जांच के अभाव में, यह माना जाएगा कि अतीक और उसके भाई को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर खत्म किया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक और अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



