नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों तक सीमित है। यह गठबंधन राष्ट्र के व्यापक हित को देखते हुए किया गया है ताकि “विभाजनकारी ताकतों” से लड़ा जा सके।
राणा ने पार्टी में युवाओं के स्वागत के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “यह व्यवस्था (कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन) लोकसभा चुनावों तक के लिए है क्योंकि देश विभाजनकारी एवं घृणा की राजनीति में यकीन रखने वालों की तरफ से खड़ी की गई बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।”
झामुमो, झाविमो और कांग्रेस ने सीट किया बंटवारा , राजद नाराज
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन एक सोची-समझी रणनीति है ताकि लोकसभा चुनावों में “विभाजनकारी ताकतों” से एकजुट होकर लड़ा जा सके।
नेकां नेता ने कहा, “देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है और यह हमवतनों के लिए अनिवार्य है कि वे देश को उन तत्वों से बचाएं जो इसके सामाजिक ताने-बाने के लिए हानिकारक हैं और धर्म, नस्ल एवं जाति के आधार पर समाज को बांटने पर तुले हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि “घृणा एवं असहिष्णुता के खतरनाक विमर्श’’ को हराने के लिए भारत की विविधता में यकीन करने वाले सभी लोगों को साथ आकर देश की लोकतांत्रिक भावना को बचाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



