श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने अपने छात्रों से रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच समूहों में न देखने या सोशल मीडिया मंचों पर मैच से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं डालने के लिये कहा है।
जारी किया नोटिस
‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से जारी नोटिस में संस्थान प्रशासन ने मैच के दौरान छात्रों से उनको आवंटित किए गए कमरों में रहने के लिये कहा है। नोटिस में कहा गया है, ‘‘छात्रों को यह बात पता है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विभिन्न देशों की क्रिकेट सीरीज चल रही है।
हॉस्टल में कोई भी अनुशासनहीनता न दिखाने के निर्देश
अत: छात्रों को खेलों को एक खेल की तरह लेने तथा संस्थान/हॉस्टल में कोई भी अनुशासनहीनता न दिखाने को निर्देश दिया है।’’


Download Android App
Download iOS App



