कश्मीर घाटी में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 200 के पार पहुंची

Summary :

कश्मीर घाटी में वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 200 के पार हो गई है घाटी में इस घातक बीमारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन को मंगलवार को 27 दिन हो गये है।

देश में कोरोना वायरस की बीमारी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना वायरस से संक्रमितों के मामलें सामने आ रहे है।  इस बीच कश्मीर घाटी में वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 200 के पार हो गई है घाटी में इस घातक बीमारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन को मंगलवार को 27 दिन हो गये है।
अधिकारियों ने बताया कि लोगों के एकत्र होने और गतियाविधियों पर पाबंदियां लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी के प्रमुख स्थानों पर मुख्य सड़कों को सील कर दिया है और कई स्थानों पर अवरोधक लगाये हैं। उन्होंने बताया कि केवल वैध पास के साथ ही लोगों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है। इस बीच घाटी में बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहा। केवल दवा तथा किराने की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है।

3 मई तक निलंबित रहेंगी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने : नागर विमानन मंत्रालय

कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान, जिम, पार्क, क्लब और रेस्तरां बंद हैं। प्रशासन ने कहा कि चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं को इन पाबंदियों से छूट दी गई है। इस केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है जिनमें से कश्मीर में 222 मामले और जम्मू में 48 मामले सामने आये है। जम्मू कश्मीर में इस महामारी से चार मरीजों की मौत हुई है और 16 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी चुकी है। 

Desk Team