मुहर्रम जुलूस के दौरान बल प्रयोग कर सभी नियमों को धराशाई करके ज्यादती हुई : उमर अब्दुल्ला

Summary :

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान मातम कर रहे शियाओं पर बल प्रयोग किया जाने की सोमवार निंदा करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व ज्यादती ने एक सभ्य समाज में अपेक्षित सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान मातम कर रहे शियाओं पर बल प्रयोग किया जाने की सोमवार निंदा करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व ज्यादती ने एक सभ्य समाज में अपेक्षित सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। 
उमर ने ट्वीट किया, ”मोहर्रम के दौरान मातम करने वालों पर पैलेट गन सहित बल का प्रयोग पूरी तरह से अनुचित और निंदनीय है। इस अभूतपूर्व ज्यादती से वे सभी नियम धराशायी हो गए हैं, जिनकी सभ्य समाज में अपेक्षा की जाती है।” 

श्रीनगर के कुछ इलाकों में रविवार को कुछ शिया मातमियों पर बल प्रयोग किया गया था, जिसपर उमर ने यह प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने मातमियों पर आंसू गैस के गोले और छर्रे दागे, जिसके चलते कई मातमी घायल हो गए थे। 

Ujjwal Jain