जम्मू कश्मीर में एक सितंबर से शुरू होने वाली सेना की 10 दिवसीय भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि इस रैली में सभी श्रेणियों के सैनिकों की भर्ती की जायेगी। यह रैली रियासी जिले के तलवाड़ा में जम्मू कश्मीर पुलिस के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए उधमपुर, पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी जिलों के प्रतिभागी योग्य होंगे। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और यह तीन जुलार्इ से शुरू है। पंजीकरण सेना की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर 16 अगस्त तक किजा जा सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



