नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यदि विपक्षी दलों को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव जीतना है तो उन्हें एकजुट होना होगा।
हम व्यक्तिगत रूप से नहीं लड़ सकते
श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि चर्चा चल रही है और ‘‘मैं एकता के मोर्चे पर (राष्ट्रीय स्तर पर) अच्छे परिणाम देख सकता हूं। अब्दुल्ला ने अनंतनाग जिले के लारनू में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘गठबंधन ही एकमात्र ऐसी चीज है जो हमें एकजुट करेगी। हम व्यक्तिगत रूप से नहीं लड़ सकते। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल भी एकजुट होने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम चुनाव जीत सकें।’’
वह एक शोकसभा में शामिल होने लारनू आए थे।
इतिहास नहीं बदलेगा
पाठ्यपुस्तकों से मुगलों से संबंधित कुछ अंशों को हटाने के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘वे शाहजहां, औरंगज़ेब, अकबर, बाबर, हुमायूं और जहांगीर को कैसे भूलेंगे? उन्होंने 800 वर्षों तक शासन किया। किसी भी हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई को डर नहीं लगा। जब वे ताजमहल दिखाएंगे, तो वे क्या कहेंगे कि इसे किसने बनवाया ?
मुगल साम्राज्य की राजधानी दिल्ली पहले से
वे फतेहपुर सीकरी के बारे में क्या कहेंगे, जहां मुगल साम्राज्य की राजधानी दिल्ली से पहले थी? वे हुमायूं के मकबरे और लाल किले को कैसे छिपाएंगे?नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा, ‘‘वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। इतिहास नहीं बदलेगा। हम नहीं रहेंगे, लेकिन इतिहास रहेगा।’’चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ गांवों का नाम बदलने पर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत उस दावे को मानने को तैयार नहीं है जो चीन ने पहले भी किया था।


Download Android App
Download iOS App



