जम्मू कश्मीर में आर्म्स लाइसेंस के जांच करने का दिया आदेश

Summary :

जम्मू कश्मीर के गृह विभाग ने नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करके बड़ी संख्या में व्यक्तिगत आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रदेश सतर्कता संगठन को जांच

जम्मू कश्मीर के गृह विभाग ने नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करके बड़ी संख्या में व्यक्तिगत आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रदेश सतर्कता संगठन को जांच करने का आदेश दिया है।

विभाग ने प्रदेश में चल रहे फर्जी गन लाइसेंस गिरोह की सक्रियता संबंधी रिपोर्ट के बाद यह आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश सतर्कता संगठन को मामले की जांच का निर्देश दिया है।

जम्मू कश्मीर क्षेत्र के मंडलीय आयुक्तों से एक जनवरी 2017 से 23 फरवरी 2018 के बीच आठ जिलों में जारी किये गये व्यक्तिगत आर्म्स लाइसेंस के सभी मामलों की जांच करने को कहा गया है।

इसके अतिरिक्त किश्तवाड़ , कुपवाड़ा , गंदेरबल , लेह , राजौरी , रामबन , रिआसी और ऊधमपुर के जिला मजिस्ट्रेटों को अग्रिम आदेश तक कोई नया आर्म्स लाइसेंस जारी नहीं करने का आदेश दिया गया है।

Desk Team