Pak Drones Spotted In J&K: जम्मू के सांबा जिले में पाकिस्तानी सीमा के पास एक बार पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और सेना के कांउटर अटैक के बाद ड्रोन POK की तरफ भागने लगे। जम्मू सेक्टर में ड्रोन देखे जाने की दो घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू और कश्मीर के राजौरी के स्थानीय निवासियों ने कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तान से आने वाले संदिग्ध कई ड्रोन देखे जाने के बाद सेना और सीमा के पास रहने वाले नागरिक दोनों ही बहुत सक्रिय हैं। बता दें कि यह 5वें दिन में तीसरी बार पाकिस्तानी ने घुसपैठ की नापाक कोशिश की है।
Pak Drones Spotted In J&K

LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सेना अलर्ट मोड पर है और एंटी-अनमैन्ड एरियल सिस्टम को भी एक्टिवेट कर दिया है। आसमान में मंडराते ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने काउंटर अटैक किया और ड्रोन मार गिराने की पूरी कोशिश की। बता दें कि पुंछ में LOC के पास एक ड्रोन देखा गया और रामगढ़ सेक्टर में इंटरनेशनल सीमा पर भी एक ड्रोन देखा गया। पाकिस्तान की लगातार इस कार्रवाई के बाद भारतीय सेना के जवान अलर्ट है और घाटी में भी अलर्ट जारी कर दिया है।
Two incidents of drone spotting reported in the Jammu Sector. Counter UAS (unmanned aerial systems) measures were resorted to by the Indian Army: Defence Sources pic.twitter.com/uqNDhaScdo
— ANI (@ANI) January 15, 2026
High Alert in LOC

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर शांति देखी गई थी लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगता है कि वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की मार भूल गया है। वहीं माना जाता है कि ड्रोन के जरीए हथियारों की तस्करी और जासूसी के लिए भी किया जाता है। इससे पहले भी पाकिस्तान से लगी सीमा के पास ड्रोन देखे गए थे और सेना ने फायरिंग भी की थी। पाकिस्तान की इस बार बार हरकतों के बाद घाटी और LOC पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: पाक की नापाक कोशिश, LOC पर दिखें कई पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट जारी, सेना ने की फायरिंग




















