पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार से गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेंधर सेक्टर में सीमा पार से रात लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई और भारतीय सेना ने इसका कड़ा और प्रभावी जवाब दिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



