थम नहीं रही PAK की नापाक हरकतें, भारत की सीमा में फिर दिखा ड्रोन, सुरक्षा बल सतर्क

Summary :

बुधवार सुबह जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। सेना ने बताया कि संदिग्ध ड्रोन सतवारी इलाके में देखा गया।

पिछले महीने जम्मू मिलिट्री स्टेशन पर ड्रोन दिखने का मामला थमता नहीं दिख रहा है। ड्रोन दिखने को लेकर भारत पूरी तरह सतर्क है। इस बीच बुधवार सुबह जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। सेना ने बताया कि संदिग्ध ड्रोन सतवारी इलाके में देखा गया। सतवारी जम्मू एयरबेस से कुछ मीटर की दूरी पर ही है। मिली जानकारी के अनुसार ड्रोन बुधवार सुबह करीब 4 बजकर 05 मिनट पर दिखा था। 
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अब तक करीब 8 बार जम्मू में संदिग्ध ड्रोन को देखे गए है।  इलाके की तलाशी ली जा रही है। हालांकि, अब तक कुछ नहीं मिला। ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ गयी है। इस समय सुरक्षा बल सतर्क है। 
बता दें कि 27 जून को जम्मू मिलिट्री स्टेशन पर दो ड्रोन से विस्फोट किए थे। पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में ‘कम तीव्रता वाले दो विस्फोट’ किए थे। इनमें से एक विस्फोट ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ। 

Desk Team