पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन और गोलीबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में रविवार सुबह सीमापार से भारी गोलाबारी हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। और 2 लोगों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने घटना की पुष्टि की और बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों में तीन बच्चे हैं।
वहीं घर की दो बेटियां गंभीर रूप से जख्मी हैं। सीजफायर उल्लंघन में मोहम्मद रमजान और मालका बी (38) के अलावा तीन बच्चे फैजान (13) , रिजवान (9) और मेहरीन की मौत हो गई है। बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गृह मंत्रालय ने अपने लिखित जवाब में जानकारी दी थी कि फरवरी तक 2018 के फरवरी तक कुल 432 सीजफायर के मामले दर्ज किए गए हैं।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘अभी तक इस हमले में 5 लोगों के मारे जाने और 2 के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ बता दें कि शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर के हाजिपोरा में एसएसपी शोपियां की गाड़ी पर आतंकी हमला किया गया।
हालांकि, इस हमले में किसी तरह के जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। 15 मार्च को भी आतंकियों ने बीजेपी नेता अनवर खान के काफिले पर हमले की कोशिश की थी। खान इस आतंकी हमले में बाल-बाल बचे थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



