पाकिस्तान की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीमा पार से तंगधार सेक्टर में एक बार फिर फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना भी हर गोली का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अभी तक फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सेना ने स्थानीय लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है।
पाकिस्तान में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलीबारी की। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एलओसी पर तंगधार सेक्टर में गोलीबारी की. यही नहीं पाकिस्तानी जमीन से बीती रात घाटी के सीमावर्ती सैदापोरा, दहनी और चटकड़ी इलाकों में गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख 65 वर्षीय खान कल सामान्य बहुमत से नये प्रधानमंत्री चुने गए। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनावों के तीन सप्ताह बाद वह नये प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया।
आम चुनावों में 116 सीटों के साथ पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. बाद में नौ निर्दलीय उम्मीदवारों के खान की पार्टी में शामिल होने से उनकी संख्या बल बढ़कर 125 हो गई. इसके अलावा संसद में महिलाओं के लिए आरक्षित 60 सीटों में 28 सीटें और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 10 में से 5 सीटें मिलने के बाद पीटीआई के सदस्यों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



