पाकिस्तान ने एक बार फिर से रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (Line of control) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि रविवार सुबह करीब 7.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। इस वर्ष की शुरूआत के बाद से, पाकिस्तान ने कई बार युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। जनवरी 2020 से एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 भारतीय नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



